8:06 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। डी पॉल स्कूल में प्रोफिशिएंसी अवार्ड वितरण समारोह

बिसौली। डी पॉल स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रोफिशिएंसी अवार्ड वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं अन्य विद्यार्थियों को भी इससे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा कि पुरस्कार सफलता का अंत नहीं, बल्कि नई उपलब्धियों की शुरुआत है। सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर परिश्रम, अनुशासन, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प का परिणाम होती है। प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.