8:07 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

इस बार भैयादूज पर उझानी में मिठाई की बिक्री 20% घटी, बहनों ने ड्राई-फ्रूट्स और चॉकलेट पैक को बनाया पहली पसंद।

इस बार भैयादूज पर उझानी में मिठाई की बिक्री 20% घटी, बहनों ने ड्राई-फ्रूट्स और चॉकलेट पैक को बनाया पहली पसंद।

ना खराब होने का डर, ना मिलावट की शिकायत, बहनें बोलीं – भाई को खिलाएंगे हेल्दी, मिठाई दुकानों पर दिखा सन्नाटा, ड्राई-फ्रूट्स की दुकानों पर लगी भीड़।

उझानी (बदायूँ) 12 नवंबर ।

भैयादूज पर इस बार उझानी का ट्रेंड ही बदल गया।भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर जहां हर साल मिठाई की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें लगती थीं, वहीं इस बार मिठाई की बिक्री में करीब 20% की गिरावट दर्ज की गई। वजह साफ है – बहनों ने मिठाई की जगह ड्राई-फ्रूट्स और चॉकलेट पैक को पहली पसंद बना लिया।

BDN INDIA के रियलिटी चेक में बहनों ने साफ कहा – मिठाई में मिलावट का डर रहता है, 2 दिन में खराब हो जाती है, ज्यादा मीठा सेहत भी खराब करता है। ड्राई-फ्रूट्स और चॉकलेट ना खराब होते हैं, ना मिलावट की शिकायत।

दिवाली के बाद त्योहारों के मौसम में मावे की मिठाइयों में मिलावट की आशंका और अधिक मीठे से सेहत को होने वाले नुकसान से बहनें सतर्क दिखीं। कई बहनों ने अपने भाइयों को शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से दूर रखने के लिए काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, अंजीर और किशमिश से सजे ड्राई-फ्रूट्स के कॉम्बो बॉक्स खरीदे।

वहीं युवा वर्ग और छोटे भाइयों के लिए प्रीमियम चॉकलेट्स, कुकीज और कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर्स पहली पसंद बने हुए हैं। दुकानदारों ने भी बहनों की पसंद को देखते हुए पारंपरिक लकड़ी के डिब्बों, डिजाइनर बास्केट, गिलास जार और इको-फ्रेंडली पैकेजिंग में 250 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के आकर्षक हैंपर्स सजा रखे हैं।

उझानी के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, बिल्सी रोड कछला रोड स्थित किराना, ड्राई-फ्रूट और जनरल स्टोरों पर खरीददारों की खासी भीड़ देखी जा रही है।

व्यापारियों का कहना है – मेवे और चॉकलेट खराब नहीं होते और इन्हें दूर रहने वाले भाइयों को पार्सल या कूरियर के जरिये भेजने में भी सहूलियत रहती है।

यही कारण है कि पारंपरिक लड्डू, पेड़ा और बर्फी के साथ-साथ अब ड्राई-फ्रूट और चॉकलेट पैक की बिक्री में भी अच्छा-खासा इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

बहनें परंपरा का निर्वहन करते हुए भाइयों की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ इन सेहतमंद सौगातों को हाथों-हाथ चुन रही हैं।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.