7:54 pm Thursday , 12 November 2026
BREAKING NEWS

बच्चों के विवाद की रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

बच्चों के विवाद की रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आईं गंभीर चोटें

केशव गुप्ता

उसहैत के चेतन नगला गांव में वारदात, घायल जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
बदायूं। जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम चेतन नगला में बच्चों के बीच हुए विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में रतनवीर के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने रतनवीर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को थाने ले गई। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर उसहैत पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मामले में शिकायत और जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.