7:38 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज क्षेत्र के गांव उरैना में बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद

बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर हुई पत्थरबाजी; तीन घायल

बदायूं। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव उरैना में सड़क किनारे खड़ी बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट और पत्थरबाजी का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी की टक्कर बाइक में लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि कुछ देर बाद छह युवक अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और एक पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों ने एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वहीं, आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

गांव में हुई इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.