7:39 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में भैया दूज की धूम, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

बदायूं। जनपद में बुधवार को भैया दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पर्व की रौनक देखने को मिल रही है। बहनें भाइयों के घर पहुंचकर तिलक कर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रही हैं।

भैया दूज के पर्व को लेकर बदायूं शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर चहल-पहल बनी हुई है। रोडवेज, हलवाई चौक, राजीव चौक, सुभाष चौक, जोगीपुरा, अस्पताल रोड, मैकू लाल चौराहा और नैना स्वीट्स सहित प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।

मिठाई, गोला और मिश्री की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। बहनें भाइयों के लिए मिठाइयां और पूजन सामग्री खरीदती नजर आ रही हैं। दुकानदारों के यहां भी त्योहार को लेकर अच्छी रौनक दिखाई दे रही है।

भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक भैया दूज का पर्व पूरे जनपद में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.