7:39 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

भैयादूज पर उझानी में जाम का महाजाम, महाराणा प्रताप चौक पर फंसी सैकड़ों गाड़ियां

।

बरी बाइपास पर घंटों रेंगते रहे वाहन, न ट्रैफिक पुलिस, न कोई पुलिसकर्मी, यात्रियों का फूटा गुस्सा।

उझानी (बदायूँ) 11 नवंबर ।

भैयादूज जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर उझानी नगर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई। बरी बाइपास महाराणा प्रताप चौक पर ऐसा भीषण जाम लगा कि बरेली, मथुरा, बिल्सी, दिल्ली जाने वाले सभी वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे।

सुबह से ही चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ता गया, लेकिन हालात संभालने के लिए मौके पर न कोई पुलिसकर्मी तैनात था और न ही ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान नजर आया। जिस कारण जाम धीरे-धीरे विकराल रूप लेता चला गया।

भैयादूज पर बहनें अपने भाइयों के पास जा रही थीं, कोई बरेली जा रहा था, कोई बिल्सी, कोई मथुरा, कोई दिल्ली। लेकिन सभी को चौक पर ही ब्रेक लगाना पड़ा। घंटों तक गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती रहीं। एंबुलेंस, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी जाम में परेशान होते रहे।

यात्रियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को यात्रियों की दिक्कत से कोई सरोकार नहीं है। त्योहार के दिन भी चौक को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। लोगों ने खुद ही उतरकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन बिना पुलिस के व्यवस्था नहीं बन पाई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक पर आए दिन जाम लगता है, लेकिन त्योहारों पर तो हालात और बिगड़ जाते हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस व्यवस्था नहीं की।

लोगों ने मांग की है कि त्योहारों और भीड़ वाले दिनों में चौक पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाए, ताकि यात्रियों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.