10:25 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

पालिका अधिकारियों की अनदेखी के कारण पार्क बना कूड़ाघर‌

पालिका अधिकारियों की अनदेखी के कारण पार्क बना कूड़ाघर‌

घंटाघर मार्केट का पार्क खोल रहा स्वच्छता अभियान की पोल, गंदगी से व्यापारी परेशान, महामारी फैलने की आशंका।

उझानी (बदायूँ) 10 नवंबर ।

नगर के वार्ड नम्बर 08 घंटाघर मार्केट में बना पार्क स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहा है। यहां का पार्क लंबे समय से बदहाल है और आसपास का कूड़ा-कचरा यहीं डंप किया जा रहा है। पार्क में फैली गंदगी से लोग परेशान हैं।

दुकानदार सौरभ सिंह ने बताया कि पालिका अधिकारियों की अनदेखी के कारण पार्क अस्थाई कूड़ाघर बन गया है, जिससे मार्केट में महामारी फैलने की आशंका है। ऐसे में पार्क में हरियाली विकसित होना जरूरी है ताकि आसपास फैले प्रदूषण को कम किया जा सके।

व्यापारी मनोज यादव, व्यापारी नेता अभिनव सक्सेना ने बताया कि पालिका अधिकारियों की अनदेखी के कारण कुछ दुकानदारों ने पार्क को कूड़ाघर समझकर उसे कूड़े से पाट दिया है। पार्क के पीछे बने सुलभ शौचालय के सेफ्टी टैंक से भयंकर बदबू आती है, जिससे मार्केट में अपने प्रतिष्ठान पर बैठना दुश्वार हो गया है।

उन्होंने कहा कि सेफ्टी टैंक से उठने वाली दुर्गंध के कारण अधिकांश ग्राहक मार्केट में आने से कतराते हैं, जिससे व्यापार पर गहरा असर पड़ा है।

पार्क को विकसित करने के लिए पालिका को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पार्क बंजर है, जिसमें हरियाली की जगह गंदगी का अंबार लगा है। पार्क के अलावा बच्चों के खेलने के लिए दूसरी कोई जगह नहीं है।

स्थानीय लोगों ने पालिका अधिकारियों से पार्क की गंदगी को साफ कर विकसित कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.