10:25 pm Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

नगला बरसुनिया में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ

नगला बरसुनिया में युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

सिलहरी। थाना मूसाझाग क्षेत्र के नगला बरसुनिया गांव में एक 35 वर्षीय युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रविनेश पुत्र सुरेश पाल शराब पीने का आदी था। बताया जा रहा है कि सोमवार को शराब के नशे में उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया।

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.