12:13 am Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में किसानों का 31वें दिन भी धरना जारी, 12 नवंबर को होगी महापंचायत

बदायूं। मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) का अनिश्चितकालीन धरना 31वें दिन भी जारी रहा। किसान नई सराय में सार्वजनिक रास्ते और सरकारी नाले से कथित कब्जा हटाने तथा पीड़ित महिला प्रेमवती को जमीन के मामले में न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। संगठन ने 12 नवंबर को मुख्यालय पर महापंचायत करने का ऐलान किया है। धरने में जिला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य सहित अनेक किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.