12:13 am Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

कादरगंज गंगा घाट पर दलदल में फंसे नंदी महाराज को विराट बजरंग दल की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला


कादरगंज। कादरगंज गंगा घाट के पास पुल के नीचे दलदल में फंसे नंदी महाराज की जान बचाकर विराट बजरंग दल की टीम ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की।

जानकारी के अनुसार, विराट बजरंग दल की टीम को सूचना मिली कि कादरगंज पुल के नीचे एक नंदी महाराज दलदल में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही जिला अध्यक्ष गोल्डी गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद नंदी महाराज को सुरक्षित दलदल से बाहर निकाल लिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोल्डी गुप्ता ने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है। चाहे कोई भी जीव-जंतु हो, उसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने गांव, कस्बे और शहर में गोवंश की सेवा करने तथा जरूरतमंद पशुओं की मदद करने की अपील की।

उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और गौसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद: गोल्डी गुप्ता (जिला अध्यक्ष, विराट बजरंग दल), हरिओम (मंडल मंत्री, करणी सेना), सुमित सक्सेना (मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, करणी सेना), रिंकू, जगदीश, सुरेंद्र पंडित, सुखबीर, भगवान सिंह, बाबू हरिदास एवं गजेंद्र यादव (ब्लॉक अध्यक्ष) सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.