8:01 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में सिविल लाइंस पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा 3.88 लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद, अलीगढ़ की रहने वाली हैं तीनों आरोपी महिलाएं

बदायूं में सिविल लाइंस पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी के मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा
3.88 लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण बरामद, अलीगढ़ की रहने वाली हैं तीनों आरोपी महिलाएं

केशव गुप्ता

बदायूं। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित तीन महिलाओं और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3 लाख 88 हजार रुपये नकद, एक पीली धातु की चेन और नग लगी तीन अंगूठियां बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइंस के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 372/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस में वांछित तीन महिलाओं सोनम, पूजा और रेनू को गिरफ्तार किया। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों महिलाएं अलीगढ़ जनपद के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बापूधाम सारसौल की निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 लाख 88 हजार रुपये नकद, एक पीली धातु की चेन और नग लगी तीन अंगूठियां बरामद हुईं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार वर्मा एवं पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.