7:43 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

रावण दहन के बाद हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक, जयकारों से गूंजा रामलीला मंच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा गुसाईं में चल रहे रामलीला महोत्सव के तहत मंगलवार की रात बाजार वाला बाग में रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं पूर्व निर्धारित स्थान बाजार चौक पर रामलीला के मंच पर भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और उनके राजतिलक के प्रसंग को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। लीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय स्थापित की। इसके बाद माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गुरुजनों और नगरवासियों की उपस्थिति में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष कांती देवी, योगेश पुरी, नवल पुरी, विनोद पुरी, मनोहर पुरी, राजेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रदीप पुरी, नवनीत पुरी, रामसेवक शाक्य, दिनेश शाक्य, मनोहर पुरी, जगदीश शर्मा, अंकित शर्मा, कन्हैया वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, सुमित गुप्ता, अतुल गुप्ता और फूल सिंह मौर्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.