9:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस का बड़ा एक्शन! रातभर चली दबिश, सात वारंटी गिरफ्तार

अलापुर पुलिस का बड़ा एक्शन! रातभर चली दबिश, सात वारंटी गिरफ्तार

केशव गुप्ता

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाया गया विशेष अभियान, लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे वारंटियों को पुलिस ने दबोचा
बदायूं/अलापुर। जनपद में अपराधियों और न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना अलापुर पुलिस ने 3 और 4 नवंबर की मध्यरात्रि विशेष अभियान चलाकर सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों और कस्बे में दबिश दी। इस दौरान लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे सात वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार वारंटियों के नाम:
बाबू पुत्र मुर्तजा, निवासी गांव कुतराई।
सेवाराम पुत्र फूलचंद, निवासी गांव उघैनी।
ओमकार पुत्र श्रीराम, निवासी वार्ड नंबर 9, कस्बा अलापुर।
प्रेमपाल पुत्र भोलेनाथ, निवासी वार्ड नंबर 6, कस्बा अलापुर।
राजेश पुत्र श्रीराम, निवासी गांव पतसा।
लाल बहादुर पुत्र सुखलाल, निवासी गांव गुढाना।
विजय पुत्र रामदास, निवासी गांव खिरिया।
न्यायालय में पेश किए जाएंगे गिरफ्तार वारंटी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए सभी सातों वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया है।
थाना अलापुर पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.