8:39 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस का बड़ा एक्शन: एक साथ 18 वारंटी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

उसहैत पुलिस का बड़ा एक्शन: एक साथ 18 वारंटी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

केशव गुप्ता

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चला विशेष अभियान, सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में किया गया पेश
बदायूं। जनपद में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसहैत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिलेभर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उसहैत पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर 18 वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उसहैत पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से वारंटियों में खलबली मची हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और न्यायालय से वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.