उसावां पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान, चार वांछित गिरफ्तार
केशव गुप्ता
दो वारंटी मृत पाए गए, एक वारंटी का रिकॉल प्राप्त होने की जानकारी; गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में किया जाएगा पेश
बदायूं। जनपद में अपराधियों और वांछित वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार गैर जमानती वारंट (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में वारंटी गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 नवंबर 2026 को थाना उसावां पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोतीलाल पुत्र कल्याण निवासी वार्ड नंबर 11 कस्बा उसावां, राधेश्याम पुत्र खजांची निवासी ग्राम नगरिया भूरी, मुकेश पुत्र रामगोपाल निवासी अहमदनगर रुखाड़ा तथा रमेश पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम गौतरा पट्टी नगसिया शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान दो वारंटी मृत पाए गए, जबकि एक वारंटी का रिकॉल प्राप्त हुआ। गिरफ्तार किए गए सभी चार वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना उसावां पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार चौधरी, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक प्रेमेन्द्र पंवार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल रविन्द्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति मिली है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com