


दहगवां, बदायूं। दहगवां क्षेत्र के उस्मानपुर बाजार में मंगलवार को मोबाइल चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, गांव हसनपुर टप्पा बेस निवासी अवधेश पुत्र गंगाराम सिंह बाजार में खरीदारी करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी जेब में रखा मोबाइल दो युवक चोरी कर बाइक से हाईवे की ओर फरार हो गए।
मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिलते ही अवधेश ने आरोपियों का पीछा किया और तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से जतकी पुल के पास आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा बाइक से फरार होने में सफल रहा।
पकड़े गए युवक की पहचान आकाश पुत्र सत्यपाल, निवासी नगर पंचायत दहगवां के रूप में बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए युवक से मोबाइल बरामद कर लिया और मोबाइल उसके मालिक अवधेश को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाना जरीफनगर ले गई।
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से लोगों में चर्चा बनी हुई है। जिस गाड़ी पर चोर थे उसे गाड़ी का नंबर DL12 SC0988 यह गाड़ी भी लग रहा है चोरी की इसका नंबर भी सही से नहीं दिख रहा है गाड़ी और आकाश को थाना जरीफ नगर पुलिस ले गई है
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com