


सहसवान (बदायूं)। बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का इस्तेमाल करें।
अधिकारियों ने चेताया कि बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
तड़के हुई विभागीय कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में हलचल है। विभाग की इस चेतावनी से साफ है कि अवैध विद्युत कनेक्शन और बिजली चोरी के मामलों में अब नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से नियमों का पालन करने और बिजली चोरी से दूर रहने की अपील की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com