7:09 pm Sunday , 1 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के आवास पर सेन सविता और दिवाकर समाज की संयुक्त बैठक, शिक्षा व सामाजिक एकता पर दिया जोर

विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी आवास पर आज सेन सविता समाज एवं दिवाकर समाज की संयुक्त सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक बड़े ही सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी एवं महान समाज सुधारक संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में दोनों समाजों के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आज समय है कि दोनों समाज कंधे से कंधा मिलाकर चलें और अपनी आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाएं।
इस अवसर पर बिल्सी विधायक माननीय हरीश शाक्य जी ने अपने संबोधन में कहा,”जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी ने अपना पूरा जीवन पिछड़ों, दलितों और वंचितों के अधिकार के लिए समर्पित कर दिया, जबकि संत गाडगे जी महाराज ने गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता, शिक्षा और पाखंड से मुक्ति का संदेश दिया। ये दोनों महापुरुष हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”
“सेन सविता नैइ समाज और दिवाकर समाज हमारे समाज की मजबूत कड़ी हैं। आप लोगों ने हमेशा मेहनत और ईमानदारी से समाज की सेवा की है। मैं आपसे यही अपील करूंगा कि आप एकजुट रहें, अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं-लिखाएं। सरकार की हर योजना का लाभ आप तक पहुंचे, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत रहूंगा। आपके सुख-दुख में मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूँ।”

विधायक हरीश जी ने आगे कहा कि बिल्सी क्षेत्र के विकास के लिए वह निरंतर कार्य कर रहे हैं और समाज की हर जायज मांग को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.