7:19 pm Tuesday , 3 November 2026
BREAKING NEWS

पुर्व अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद बदायूं प्रेम लता यादव जी को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पुर्व अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद बदायूं, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति बदायूं की अध्यक्ष रही प्रेम लता यादव जी को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस जनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बदायूं 3 नवंबर 2026, ज्ञातव्य हो कि बदायूं जिला पंचायत की अध्यक्ष रही , जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं अनुशासन समिति की अध्यक्ष रही श्रीमती प्रेमलता यादव का निधन 1 नवंबर 2026 को उनके बदायूं स्थित गृह आवास पर हो गया था।
आज शहर कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर की अध्यक्षता में, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह की वशिष्ठ उपस्थिति में कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय प्रेमलता यादव जी को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने उनको याद करते हुए कहा की प्रेमलता जी से मेरा संपर्क 1984 में हुआ था उसे समय उनके पति स्वर्गीय करन सिंह यादव जी सांसद बदायूं से चुने गए थे और सांसद जी के घर पर सुबह 10:00 बजे से लेकर रात के 10:00 बजे तक भंडारा चलता रहता था जिसमें दाल रोटी सब्जी सभी की उपलब्ध रहती थी और उसकी संचालिका श्रीमती प्रेमलता यादव जी हुआ करती थीं, बदायूं में कोई भी कांग्रेस का राष्ट्रीय पर्व हुआ प्रेमलता जी की उपस्थिति 100% रहा करती थी अगर कोई कार्यक्रम में उनको सूचना नहीं दी तो वह बहुत डांटा करती थी कि आपने हमें सूचना क्यों नहीं थी आज बदायूं जनपद कांग्रेस को उनके निधन से बहुत बड़ी क्षति हुई है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मन्नालाल सागर ने कहा की उनका दिशा निर्देश हम लोगों को हमेशा मिलता रहा और इस उम्र में भी वह राजनीतिक कार्यक्रमों में बढ चढकर हिस्सा लेती थी।


जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने उनको याद करते हुए कहा की उनका पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस में ही गुजरा और पार्टी के हर काम के लिए वह अंतिम समय तक तैयार रहती थी उनके न होने से बदायूं कांग्रेस को बहुत बड़ी क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश बाबू शर्मा, जिला पंचायत प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी की महासचिव नूर सवा ,शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरीश कश्यप शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शमीम खान उर्फ फौजी, शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बन्ने खां, दिनेश कुमार, श्याम कुमार, शोएब अहमद, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.