11:33 am Friday , 30 October 2026
BREAKING NEWS

यूपी ATS का बड़ा एक्शन: स्कूलों को धमकी मामले में फर्जी ईमेल आईडी बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

कानपुर, उत्तर प्रदेश: यूपी ATS ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय अंकित शंखवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बेचता था।

ATS के मुताबिक, आरोपी के लैपटॉप से करीब 5 लाख ईमेल आईडी का डेटा मिला है। इनमें नोएडा, दिल्ली-NCR और गुरुग्राम के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल से जुड़ी आईडी भी शामिल बताई जा रही हैं।

ATS मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन ईमेल आईडी का इस्तेमाल किन लोगों ने और किन गतिविधियों में किया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.