1:48 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

सर्राफा व्यापारी मनीष गोयल व रिया गोयल ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं, कहा- सुहाग की सलामती का सबसे बड़ा पर्व।

सर्राफा व्यापारी मनीष गोयल व रिया गोयल ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं, कहा- सुहाग की सलामती का सबसे बड़ा पर्व।

बोले- बिंदी, सिंदूर और चूड़ियां हैं भारतीय नारी के सुहाग की पहचान।

उझानी/बदायूं 29 अक्टूबर ।

नगर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी मनीष गोयल सर्राफ एवं उनकी धर्मपत्नी रिया गोयल ने समस्त नगरवासियों, व्यापारी बंधुओं एवं मातृशक्ति को करवा चौथ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

शुभकामना संदेश में मनीष गोयल सर्राफ ने कहा कि करवा चौथ सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन हर सुहागिन अपने पति की दीर्घायु के लिए कामना करती है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा-वो कहती है, मेरे सजना की लम्बी उम्र हो,
माथे की बिंदी, मांग में सिंदूर हो।
करवा चौथ का ये पवित्र त्योहार,
हर सुहागन के दिल का गुरूर हो।

रिया गोयल ने कहा कि यह त्योहार हर महिला के जीवन में नया उत्साह और उमंग लेकर आता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने सभी सुहागिन महिलाओं के सुखी दांपत्य जीवन की कामना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.