1:48 pm Thursday , 29 October 2026
BREAKING NEWS

सजना है मुझे सजना के लिए… सचिन अग्रवाल और प्रीति अग्रवाल ने करवा चौथ पर दिया प्रेम और समर्पण का संदेश।

भाजपा नगर अध्यक्ष बंटी-प्रीति का संदेश – हर सुहाग अटल रहे, हर घर में खुशहाली आए।

करवा चौथ पर बोले सचिन अग्रवाल बंटी – भारतीय संस्कृति की आत्मा है यह पर्व।

उझानी, बदायूं 29 अक्टूबर ।

नगर पालिका परिषद उझानी के पूर्व सभासद और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष के रूप में संगठन को नई ऊर्जा देने वाले सचिन अग्रवाल ‘बंटी’ और उनकी धर्मपत्नी एल.आई.सी. चेयरमैन क्लब मेंबर श्रीमती प्रीति अग्रवाल एडवोकेट ने नगर की समस्त मातृशक्ति को करवा चौथ की हृदय से शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में दंपति ने कहा, Happy Karwa Chauth – सजना है मुझे सजना के लिए। यह पर्व सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।

भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने कहा कि जब एक नारी पूरे दिन निर्जला रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है, तो उसमें भारत की संस्कृति और संस्कारों की सच्ची झलक दिखती है। उन्होंने कामना की कि नगर की हर बहन-बेटी का सुहाग अखंड रहे और हर घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

श्रीमती प्रीति अग्रवाल ने कहा कि चांद के दीदार के साथ ही जब सुहागिनों का व्रत पूर्ण होता है, तो दांपत्य जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। करवा चौथ का यह त्योहार हर दंपति के जीवन में खुशियां हजार लाए।

उन्होंने समस्त उझानी क्षेत्रवासियों के सुखी और मंगलमय जीवन की कामना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.