



सहसवान (बदायूं)। सहसवान तहसील परिसर के पीछे मंगलवार सुबह करीब तीन वर्षीय मासूम बच्चा लावारिस अवस्था में घूमता मिला। कम उम्र होने के कारण बच्चा अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर कोतवाली सहसवान पहुंची, जहां उसे सुरक्षित रखा गया है। पुलिस बच्चे के परिजनों की तलाश में जुटी है।
ऐसे कपड़ों में है बच्चा
बच्चे ने सफेद व क्रीम रंग की धारीदार टी-शर्ट पहन रखी है, जिस पर BEAR BEAR लिखा हुआ है। उसने क्रीम रंग का पायजामा पहना है और उसके पैरों में चप्पल नहीं है।
पुलिस ने की अपील
कोतवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बच्चे को पहचानता है या उसके माता-पिता व परिजनों के बारे में जानकारी रखता है, तो तत्काल कोतवाली सहसवान अथवा डायल 112 पर सूचना दें, ताकि मासूम को उसके परिवार से मिलाया जा सके।
BDN INDIA | सत्य, निष्पक्ष और सबसे तेज़
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com