बदायूं
*सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज जगत में जागरूकता एवं स्वावलंबन कैंप*
सेवा संकल्प एवं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज जगत में जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में महिलाओं, बालिकाओं व जनमानस को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर छवि वैश्य ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की सरकार की योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। पात्र लाभार्थी जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं , किसी भी समस्या या आवश्यकता की स्थिति में 112, 1090, 181, 1098, 1076, 1930 आदि हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की। बालिकाओं को दहेज प्रथा घरेलू हिंसा पीसी पीएनडीटी एक्ट मेंस्ट्रुएशन से संबंधित धारा वी एक्ट की जानकारी दी गई।
जेंडर स्पेशलिस्ट प्रीति चौहान ने निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनीत कुमार व समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com