12:42 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी सीएचसी पर मनाया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

बिल्सी। नगर के सीएचसी पर बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों ने वृद्धजनों के सम्मान, स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूक किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उनके स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए वृद्धजनों को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। साथ ही परिवार के सदस्यों को भी उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. प्रेमपाल सिंह, डॉ. अपूर्व राणा, लता सक्सेना, प्रतीक्षा भारद्वाज, दुर्गेश सक्सेना, भुवनेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, गोविंद सक्सेना, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.