बदायूं
उझानी: श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में कल से 11 दिवसीय अखण्ड महामंत्र जाप, फूल बंगले की रहेगी विशेष छटा।
उझानी (बदायूं) 27 सितंबर ।
नगर के स्टेशन रोड स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में सोमवार, 28 सितंबर से 11 दिवसीय अखण्ड महामंत्र जाप का शुभारंभ होने जा रहा है। रात-दिन चलने वाले इस जाप में “हरे राम-हरे राम, राम-राम हरे-हरे, हरे कृष्ण-हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे” महामंत्र का जाप होगा।
मंदिर के भक्तगणों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार सुबह 10 बजे पूजन के साथ होगी और 11 बजे से जाप प्रारंभ हो जाएगा।
11 दिन तक चलने वाले इस आयोजन का समापन गुरुवार, 08 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जाप समापन एवं हवन के साथ होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे प्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन का विशेष आकर्षण प्रतिदिन प्रभु का भव्य श्रृंगार एवं फूल बंगले के दर्शन रहेंगे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार प्रतिदिन जाप में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


