8:49 pm Saturday , 26 September 2026
BREAKING NEWS

लगातार बारिश से फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

बदायूं

लगातार बारिश से फसलों को भारी नुकसान, मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

केशव गुप्ता

उसावां/बदायूं। लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों की धान, मक्का, बाजरा, मूंगफली समेत अन्य फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुआवजा और आपदा राहत दिलाने की मांग उठाई गई है।
उसावां निवासी विनोद गुप्ता, आम नागरिक/समाजसेवी एवं बूथ 407 अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उसावा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बदायूं समेत प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का निष्पक्ष स्थलीय सर्वे कराने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि लगातार बारिश और प्राकृतिक परिस्थितियों के चलते किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है और फसल बर्बाद होने से उसे भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने मांग की कि राजस्व एवं कृषि विभाग के माध्यम से गांव-गांव किसानवार और ग्रामवार निष्पक्ष सर्वेक्षण कराया जाए। वास्तविक रूप से प्रभावित किसानों को शासनादेश एवं आपदा राहत नियमों के अनुसार मुआवजा, कृषि इनपुट अनुदान तथा अन्य अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाए।
पत्र में मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। पत्र 26 सितंबर 2026 को भेजा गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस