9:43 am Friday , 25 September 2026
BREAKING NEWS

SSC GD परीक्षा में नकल कराने वाले डेविल का खुलासा STF पूछताछ में सामने आए 4 तरीके

दिल्ली: SSC GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में कथित धोखाधड़ी के मामले में यूपी STF की कार्रवाई के बाद कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। STF ने मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे अरुण कुमार यादव उर्फ डेविल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर प्रॉक्सी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाने से लेकर तकनीकी तरीकों और सर्वर से छेड़छाड़ तक, चार अलग-अलग तरीकों से अभ्यर्थियों को नकल कराने का नेटवर्क चला रहा था। STF अब आरोपी से जुड़े अन्य लोगों, परीक्षा केंद्रों और तकनीकी नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस