7:09 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

मंडल स्तर पर बदायूं के छात्र ने बाल विज्ञान प्रदर्शनी में फहराया परचम

मंडल स्तर पर बदायूं के छात्र ने बाल विज्ञान प्रदर्शनी में फहराया परचम

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा
मंडल स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान प्रदर्शनी में बदायूं जनपद के राजकीय हाई स्कूल खुनक के छात्र श्रेष्ठ पाल ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिस पर जिला विज्ञान क्लब बदायूं के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और छात्र के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के सौजन्य से 22 दिसंबर राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम 28 नवंबर 2026 को मदर एथीना स्कूल बदायूं के ऑडिटोरियम में संपन्न करवाया जाएगा।इस कार्यक्रम में विभाग द्वारा दो संसाधित विशेषज्ञों के द्वारा गणित विषय पर व्याख्यान एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी गणित मॉडल, गणित जादू, गणित खेल, गणित पोस्टर, भारतीय गणितज्ञों पर अपने व्याख्यान आदि प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थियों के मध्य गणित- विज्ञान मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी कराया जाएगा। विजयी प्रतिभागियों को जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए बताया कि 30 नवंबर को गायत्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पृथ्वी नगला उसहैत तथा दो दिसंबर को प्रस्तावित जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी अपरिहार्य कारणों से स्थगित की जा रही है अगली तिथि शीघ्र ही निर्धारित की जाएगी।
जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी,सचिव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में विद्यार्थियों एवं आम जन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करने एवं नई तकनीकी से परिचित कराने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर विभिन्न वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.