लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्री और पार्टी पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन महामंत्री धर्मपाल भी शामिल हुए। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
इसके अलावा सभी मंत्री, सांसद, विधायक, MLC, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा प्रभारी भी बैठक से जुड़े। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की भूमिका को लेकर चर्चा किए जाने की जानकारी सामने आई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com