।
लखनऊ 26 नवंबर ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी घोषणापत्र में जमीनों पर अवैध कब्जे रोकने और कानून-व्यवस्था को लेकर कई बड़े वादे किए हैं। घोषणापत्र में नौकरी, बिजली, किसान, महिला और गरीबों के लिए बड़े एलान किए गए हैं।
गुंडागर्दी, अवैध वसूली और महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीनों पर अवैध कब्जे, अवैध वसूली, धमकाने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “अपराधी चाहे किसी भी जाति का हो, किसी भी धर्म का हो या किसी भी पार्टी का हो, उसे जेल भेज दिया जाएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में जमीन विवादों और कब्जों से निपटने के लिए अलग विशेष एसटीएफ बनाई जाएगी। यह टीम केवल जमीन से जुड़े विवादों पर काम करेगी और गरीबों, दलितों तथा अल्पसंख्यकों की जमीनों को कब्जे से बचाएगी।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके कार्यकाल में बड़े पैमाने पर भूमाफिया पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि सैटेलाइट से नक्शे देखने पर तालाबों, सरकारी जमीनों और पवित्र नगरियों में बड़े पैमाने पर कब्जे दिखाई देंगे। यह उनका आरोप है।
उन्होंने कहा कि किसी माफिया या प्रभावशाली व्यक्ति को जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए बनाई जाने वाली विशेष एसटीएफ की अलग रंग की गाड़ियां होंगी, जो लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। टीम यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई प्रभावशाली व्यक्ति किसी गरीब, दलित या अल्पसंख्यक की जमीन पर कब्जा न कर सके।
अखिलेश यादव ने बुनियादी ढांचे का जिक्र करते हुए कहा कि तहसील स्तर तक को भी फोरलेन सड़कों से जोड़ा जाएगा। लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह आज भी देश का सबसे बेहतरीन रिवरफ्रंट है। उन्होंने कहा कि यदि रिवरफ्रंट का काम एक किलोमीटर और पूरा हो गया होता तो यह पहली नदी होती, जो शहर के भीतर साफ बहती।
सपा घोषणापत्र के बड़े वादे – एक नजर में- शहरों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली
किसानों की कर्जमाफी और गन्ना भुगतान 24 घंटे में
बेरोजगारी भत्ता 5000 रुपये महीना दिया जाएगा।
25 लाख युवाओं को पांच साल में सरकारी नौकरी।
दो से तीन करोड़ युवाओं को दूसरे क्षेत्र में रोजगार।
12वीं पास छात्रों को दिया जाएगा लैपटॉप।
5 रुपये में कैंटीन का खाना मिलेगा समाजवादी कैंटीन में।
23 फसलों और दूध के लिए एमएसपी की गारंटी।
बुजुर्ग महिलाओं को 40 हजार…
गरीबों को मुफ्त इलाज, कैंसर संस्थान में रिसर्च भी।
सपा ने पीडीए और गरीब वर्ग के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके तहत दवा, भोजन और इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com