बदायूं
पाजेब साफ करने के नाम पर चांदी पर हाथ साफ! महिलाओं ने ठग को दबोचा, साथी फरार
बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुड़िया गांव में महिलाओं के आभूषण साफ करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक गांव में घूमकर भोली-भाली महिलाओं के गंदे आभूषण साफ करने का झांसा दे रहे थे।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक महिलाओं के चांदी के आभूषण साफ कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला की चांदी की पाजेब का वजन कम मिलने पर महिलाओं को शक हुआ। महिलाओं ने हंगामा करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। आरोप है कि आरोपी गांवों में महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर आभूषण साफ करने के बहाने ठगी करते हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


