12:51 pm Wednesday , 23 September 2026
BREAKING NEWS

ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बनीं सड़कों पर मौत का सबब, ओवरलोडिंग से हादसों को न्योता।

बदायूं

ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बनीं सड़कों पर मौत का सबब, ओवरलोडिंग से हादसों को न्योता।

उझानी-बदांयू 23 सितंबर।

शहर में परिवहन विभाग की अनदेखी से कृषि कार्य के लिए बने ट्रैक्टरों का धड़ल्ले से हो रहा है माल ढुलाई में इस्तेमाल। बिना लाइसेंस के नाबालिग चालक चला रहे हैं वाहन, पुलिस की अनदेखी से बढ़ रहा खतरा।

अब खेतों में चलने वाले ट्रैक्टर हाईवे पर मालवाहक बनकर फर्राटा भर रहे हैं। ट्रक और डीसीएम का काम ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कर रही हैं। नियम ताक पर हैं।

हालात यह हैं कि ट्रॉलियों में क्षमता से कई गुना ज्यादा अनाज,खाद, सरिया, ईंट, भूसा और बालू भरा जा रहा है। ओवरलोड के कारण चलते वक्त ट्रैक्टर के अगले पहिए हवा में उठ जाते हैं, जिसे चालक ब्रेक लगाकर संभालता है। जरा सी चूक और बड़ा हादसा तय है।

कुछ दिन पहले ही इसी तरह के ओवरलोड वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें से ज्यादातर चालक कम उम्र के लड़के हैं, जिनके पास न तो लाइसेंस है और न ही अनुभव। बिना नंबर प्लेट और बिना टैक्स के दौड़ रहे ये वाहन यातायात नियमों को खुली चुनौती दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग प्रशासन से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस