8:23 am Monday , 21 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप।

बदायूं

बदायूं में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप।

बदायूं 21 सितंबर ।

थाना उघैती क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 32 वर्षीय रिंकू पुत्र सोनपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना थाना उझानी क्षेत्र के फुलासी गांव की है।

बताया जा रहा है कि रिंकू अपनी ससुराल फुलासी गांव आया हुआ था। ससुराल में ही उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके साले ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रिंकू की पत्नी जेवर लेकर अपने मायके फुलासी चली गई थी। जेवर लेने के लिए रिंकू अपनी ससुराल गया था, जहां उसका विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल वालों ने झगड़े के दौरान शराब में विषाक्त पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना पर जिला अस्पताल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस