बदायूं
खैरी गांव में नकली पोटाश फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में नमक और खाली खाद के कट्टे बरामद
केशव गुप्ता
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव में कृषि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कथित नकली पोटाश तैयार करने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 300 बोरी नमक, पोटाश के करीब 300 से 400 खाली कट्टे, पैकिंग का सामान, दो सिलाई मशीन, धागा और जनरेटर बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि नमक से कथित तौर पर नकली पोटाश तैयार कर उसे खाद के कट्टों में पैक किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान करीब 300 भरे हुए कट्टे भी पकड़े जाने की बात सामने आई है।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से नौ लोगों को पकड़ा है। पुलिस और कृषि विभाग की टीम बरामद सामान के आधार पर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
फिलहाल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कथित नकली पोटाश तैयार करने और उसकी सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है। मामला बिल्सी थाना क्षेत्र के खैरी गांव का है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


