9:54 am Sunday , 20 September 2026
BREAKING NEWS

राधा अष्टमी पर लक्कड़ दास बाबा मंदिर में सजीं मनमोहक झांकियां, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बदायूं

राधा अष्टमी पर लक्कड़ दास बाबा मंदिर में सजीं मनमोहक झांकियां, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

केशव गुप्ता

उसावां। नगर में स्थित श्री लक्कड़ दास बाबा मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत राधा अष्टमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी से जुड़ी आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नगरवासी पहुंचे।
कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। झांकियों और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर में देर तक भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राधा रानी का आशीर्वाद लिया। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में देवांशु गुप्ता, अमन गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, अभिषेक सिंह, रामगोपाल गुप्ता समेत नगर के तमाम श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस