बरेली 19 सितंबर ।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 05074/05073 लालकुआं – क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु सिटी) साप्ताहिक विशेष ट्रेन को रेलवे ने नियमित कर दिया है।
अब यह ट्रेन विशेष किराया स्पेशल के तौर पर नहीं, बल्कि नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। नियमित होने के बाद इसका नया नंबर 15302 / 15301 KSR बेंगलुरु – लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस होगा। रेलवे के अनुसार इस ट्रेन की पहली नियमित सेवा 22 सितंबर 2026 से शुरू मानी गई है।
यह ट्रेन इज्जतनगर मंडल, बरेली की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली पहली एक्सप्रेस ट्रेन बन गई है। यह बरेली से दक्षिण भारत की लंबी मांग को देखते हुए शुरू की गई थी और अब नियमित होने से स्थायी कनेक्टिविटी मिलेगी।
नियमित ट्रेन 15302 लालकुआं से हर शनिवार शाम 17:45 बजे रवाना होकर बेंगलुरु पहुंचेगी। वापसी में 15301 KSR बेंगलुरु से हर मंगलवार सुबह 07:15 बजे चलकर लालकुआं पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव – किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, मथुरा जं., आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, गुडूर, रेनिगुंटा, काटपाडी, बेंगलुरु कैंट।
कुल दूरी लगभग 2634 किमी और समय लगभग 49 घंटे 50 मिनट।
रेलवे के अनुसार ट्रेन LHB रेक के साथ चलेगी। इसमें जनरल, स्लीपर, AC 3rd Economy क्लास उपलब्ध हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


