7:42 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में पति गंभीर घायल, 22 दिन बाद पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

बदायूं

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में पति गंभीर घायल, 22 दिन बाद पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

केशव गुप्ता

उसावां। थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने करीब 22 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में बाइक सवार महिला के पति समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
शिकायतकर्ता काजल पत्नी मोहित, निवासी गांव बाराकलां थाना कलान, शाहजहांपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अगस्त की शाम करीब 8:30 बजे उसके पति मोहित पुत्र वीरपाल और हरिपाल पुत्र दुर्गापाल मोटरसाइकिल से उसावां से बाराकलां जा रहे थे। श्याम ढाबा के सामने दूसरी मोटरसाइकिल संख्या UP24 NB 2248 के चालक रामरतन पुत्र धनपाल, निवासी थाना उसहैत, ने तेज गति व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे में मोहित और हरिपाल को गंभीर चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी उसावां भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया। मोहित की हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक पति के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी। 18 सितंबर को उसने थाना उसावां पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रमेन्द्र पंवार को सौंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस