बदायूँ, 19 सितम्बर 2026
बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं कृष्णा सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में *सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर – 17 अक्टूबर 2026)* के अंतर्गत *’प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा काल एवं विकसित भारत @2047 की संकल्पना’* विषय पर भाषण, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की *अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता* ने की तथा *संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल* ने किया। कार्यक्रम *संयोजक डॉ. राशेदा खातून* की देखरेख में संपन्न हुआ।
*प्रतियोगिता परिणाम:*
*1. भाषण प्रतियोगिता -*
प्रथम – शगुन शर्मा
द्वितीय – अरुण सिंह
तृतीय – कुणाल शर्मा
*2. वाद-विवाद प्रतियोगिता -*
प्रथम – अनुष्का यादव
द्वितीय – सोनाक्षी गौतम
तृतीय – अनुष्का गौतम
*3. चित्रकला प्रतियोगिता -*
प्रथम – शौर्य जौहरी
द्वितीय – सलोनी पाल
तृतीय – पूर्णिमा तोमर
निर्णायक मंडल में *डॉ. राजधन, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. बबीता यादव एवं डॉ. सरिता यादव* ने भूमिका निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में *डॉ. जुनैद आलम, डॉ. सारिका शर्मा* आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर *जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह, डॉ. सतीश सिंह यादव, रविन्द्र सिंह यादव, पवन कुमार, निखिल सिंह* आदि उपस्थित रहे।










bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


