4:44 pm Saturday , 19 September 2026
BREAKING NEWS

अब हर मेडिकल स्टोर पर लगेगा CCTV! केन्द्र सरकार का आदेश।

भारत की शीर्ष दवा सलाहकार संस्था ने की सिफारिश, प्रस्ताव DCGI के पास।

बदांयू 19 सितंबर।

देश भर के मेडिकल स्टोरों में नियमों को सख्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारत की शीर्ष दवा सलाहकार संस्था DTAB ने देश की हर केमिस्ट दुकान पर CCTV कैमरा लगाना अनिवार्य करने की सिफारिश की है।

यह प्रस्ताव अब अंतिम मुहर और क्रियान्वयन के लिए भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी के पास भेज दिया गया है।

सरकार का कहना है कि इस फैसले का मुख्य मकसद नशीली और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर लगाम कसना है। CCTV से हर लेन-देन का रिकॉर्ड रहेगा, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जा सकेगी।

प्रस्ताव के मुताबिक, हर मेडिकल स्टोर को दुकान के अंदर और काउंटर एरिया में हाई-डेफिनिशन CCTV लगाना होगा, जिसका फुटेज कम से कम 90 दिन तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा।

इस फैसले से छोटे दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। केमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि CCTV, उसकी मेंटेनेंस और 90 दिन तक फुटेज रखने से उनका खर्चा बहुत बढ़ जाएगा। कई दुकानदारों ने सरकार से सब्सिडी की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस