बदायूं
दातागंज के लोकप्रिय विधायक बब्बू भैया को जन्मदिन की बधाईयों का लगा तांता।
बदायूं 19 सितंबर।
दातागंज क्षेत्र के लोकप्रिय, मिलनसार और विकास पुरुष के नाम से पहचाने जाने वाले दातागंज विधानसभा के विधायक आदरणीय राजीव कुमार सिंह उर्फ ‘बब्बू भैया’ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
18 सितंबर 1961 को दातागंज की माटी में जन्मे बब्बू भैया ने अपने सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना से राजनीति में अलग पहचान बनाई है। 2012 से लगातार दातागंज विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे राजीव कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं। वर्तमान में वे विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति एवं सचेतक के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं।
उनके जन्मदिन के अवसर पर पूरे दातागंज विधानसभा क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र की जनता द्वारा सोशल मीडिया से लेकर कार्यालय और आवास तक बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।
इस मौके पर समर्थकों ने कहा कि बब्बू भैया ने दातागंज को गंगा एक्सप्रेस-वे, सोलर प्लांट, HPCL एथेनॉल प्लांट और महिला पीएसी बटालियन जैसी हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दिलाई है। वे सिर्फ विधायक नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में परिवार के सदस्य की तरह खड़े रहने वाले नेता हैं।
क्षेत्रवासियों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इसी तरह जनसेवा की शक्ति प्रदान करता रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


