8:19 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस ने वांछित आरोपी को डंडे के साथ किया गिरफ्तार

बदायूं

कादरचौक पुलिस ने वांछित आरोपी को डंडे के साथ किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूं। कादरचौक पुलिस ने मारपीट और अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक मुकदमा अपराध संख्या 263/26 में धारा 109, 115(2), 352 और 351(2) बीएनएस के तहत वांछित शोभित पुत्र रमेश निवासी ग्राम असरासी, थाना कादरचौक को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस