8:19 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

बिनावर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार किया

बदायूं

बिनावर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार किया

केशव गुप्ता

बदायूं। बिनावर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 213/26 में धारा 137(3), 87, 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित शफात अली उर्फ अजीम पुत्र इशाक अली निवासी ग्राम व थाना फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस