बदायूं
उसावां में साढ़े सात घंटे ठप रही बिजली, गर्मी में बेहाल हुए लोग
केशव गुप्ता
घरेलू-कृषि फीडर अलग करने के काम के चलते टाउन समेत छह फीडरों की सप्लाई रही बंद
उसावां। शुक्रवार को बिजली घर उसावां पर घरेलू और कृषि फीडरों को अलग करने के कार्य के चलते कस्बा समेत छह फीडरों की बिजली सप्लाई करीब साढ़े सात घंटे ठप रही। लंबे समय तक बिजली न आने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले से पहुंची बिजली विभाग की टीम ने जेई मुनेन्द्र यादव की देखरेख में अकबरपुर के घरेलू और कृषि फीडरों को अलग करने का कार्य किया। कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल रहने से लोग गर्मी में परेशान रहे। वहीं समर्सेबिल न चलने के कारण पेयजल और घरेलू जरूरतों के लिए भी लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।
करीब साढ़े सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


