5:27 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

करहल में समाजवादी छात्र सभा का जागरूकता अभियान, छात्रों और युवाओं से किया संवाद।

करहल में समाजवादी छात्र सभा का जागरूकता अभियान, छात्रों और युवाओं से किया संवाद।

किशनी चौराहा पर शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा।

मैनपुरी 18 सितंबर ।

समाजवादी छात्र सभा की ओर से चलाए जा रहे छात्र जागरूकता अभियान के तीसरे दिन गुरुवार को करहल के किशनी चौराहा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने युवाओं की समस्याएं, उनके सुझाव और अपेक्षाएं जानीं।

पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य छात्र-युवाओं के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों और पार्टी की छात्र-युवा नीतियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस दौरान छात्रों को संगठन की गतिविधियों और अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में अभियान प्रभारी मानवेन्द्र कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला महासचिव सुखवीर सिंह, जिला सचिव सनी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष करहल ब्रजकुमार यादव, मिर्जा अकील बेग, सभासद सोनू यादव, रिंकू यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष हरीश यादव, जिला महासचिव छात्र सभा शशांक चतुर्वेदी, जिला सचिव कौशल, गौरव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मैनपुरी से अरुण कुमार।

विज्ञापन एक्सप्रेस