5:27 pm Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

अखिलेश का PDA रथ तैयार, अगले महीने से शुरू होगी UP की सियासी परिक्रमा।

अखिलेश का PDA रथ तैयार, अगले महीने से शुरू होगी UP की सियासी परिक्रमा।

2027 के लिए सपा का मेगा प्लान, 15 मीटर लंबी हाईटेक बस में करेंगे प्रदेश का दौरा।

लखनऊ / बदांयू 18 सितंबर ।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अगले महीने के आखिरी हफ्ते से PDA रथ यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसके लिए लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर हाईटेक प्रचार रथ पहुंच चुका है।

बताया जा रहा है कि ये यात्रा सपा के सबसे सफल फॉर्मूले PDA – पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक को धार देने के लिए है। इसी फॉर्मूले ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को 80 में से 37 सीटें जिताकर इतिहास रच दिया था।

कैसा है अखिलेश का नया रथ?

सपा का ये प्रचार रथ किसी चलती-फिरती 5 स्टार सुविधा से कम नहीं है।
15 मीटर लंबी मल्टी-एक्सल बस
बुलेटप्रूफ शीशे, CCTV, छत पर हाइड्रोलिक लिफ्ट जिससे भीड़ को संबोधित किया जा सकता है।
अंदर 6 लोगों की बैठक, सोफा-कम-बेड वाला लिविंग एरिया, किचन-पेंट्री, वॉशरूम, वाई-फाई, AC और बाहर बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई है।इस बस को 2 से 5 करोड़ रुपये खर्च कर अपग्रेड किया गया है।

अखिलेश इस बस का इस्तेमाल 2016-17 और 2021 में भी कर चुके हैं।

लाल रंग की इस बस पर बड़े अक्षरों में समाजवादी PDA यात्रा लिखा है।

बाईं तरफ अखिलेश की फोटो के साथ नारा है – सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा PDA ही परिवर्तन लाएगा।

दाईं तरफ नेताजी मुलायम सिंह यादव की फोटो के साथ लिखा है – PDA सामाजिक आंदोलन है, सामाजिक न्याय का संघर्ष है।

रथ पर बाबा साहेब आंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र और बेनी प्रसाद वर्मा की तस्वीरें भी लगी हैं।

2024 में PDA फैक्टर ने यूपी की सियासत पलट दी थी। बीजेपी 62 से 33 सीटों पर सिमट गई थी। विधानसभा के हिसाब से देखें तो 403 में से 224 सीटों पर सपा-कांग्रेस गठबंधन आगे था। वोट प्रतिशत में भी बीजेपी को 38.30 मिलियन तो सपा को 38.16 मिलियन वोट मिले थे। अब अखिलेश इसी लीड को 2027 में सत्ता परिवर्तन तक ले जाना चाहते हैं।

फिलहाल पार्टी ने यात्रा की तारीख और रूट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि दशहरा के बाद अखिलेश प्रदेश के कोने-कोने में जाएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस