सेवा संकल्प अभियान के तहत “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन
दिनांक 17 सितंबर 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, संस्कार एवं सकारात्मकता का संदेश दिया गया तथा सामाजिक दायित्व के प्रति संकल्पित होने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


