बदायूं
बदायूं। तेज हवा से पानी का टैंक गिरा, मजदूर की दबकर मौत
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्टेशन के निकट मैकूलाल पुलिस चौकी के बराबर स्थित मसाला डोसा की दुकान पर शुक्रवार को हादसा हो गया। अचानक तेज हवा का झोंका आने से पानी का टैंक गिर गया, जिसके नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर पिछले करीब डेढ़ महीने से मसाला डोसा की दुकान पर बर्तन साफ करने का काम कर रहा था।
मसाला डोसा की दुकान पर तमिलनाडु के रहने वाले लोग काफी समय से काम संचालित कर रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


