10:13 am Friday , 18 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी -उधार मुर्गा न देने पर ग्राहक और दुकानदार में मारपीट, ग्राहक गंभीर घायल।

मैनपुरी

मैनपुरी -उधार मुर्गा न देने पर ग्राहक और दुकानदार में मारपीट, ग्राहक गंभीर घायल।

धारदार हथियार से हमला करने का आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

मैनपुरी 18 सितंबर।

बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दोदापुर में उधार में मुर्गा देने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दुकानदार ने ग्राहक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक ग्राहक गांव में ही मुर्गे की दुकान पर उधार मुर्गा लेने पहुंचा था। दुकानदार ने उधार देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान ग्राहक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उधर, मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद होता दिख रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना पर बेवर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी बेवर ने बताया कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

मैनपुरी से अरूण कुमार।

विज्ञापन एक्सप्रेस