मैनपुरी
अनाथ युवती से छेड़खानी और परिवार को धमकाने का आरोप, एसपी से सुरक्षा की गुहार।
सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार्रवाई की मांग।
मैनपुरी/भोगांव 18 सितंबर ।
थाना भोगांव क्षेत्र के भीमनगर रामलीला मैदान की रहने वाली एक अनाथ युवती ने गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर छेड़खानी, घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र देकर जांच और सुरक्षा की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार उसके माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपने भाई-बहनों के साथ रहती है। आरोप है कि परिवार की कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर कुछ लोग लगातार परेशान कर रहे हैं। विरोध करने पर अभद्रता की जाती है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि आरोपी युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जाए, जिससे पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।
एसपी कार्यालय में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।
खबर में लगाए गए सभी आरोप शिकायतकर्ता के कथन पर आधारित हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर – अरुण कुमार
जनपद – मैनपुरी
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


